पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिक्षकों ने काली पट्टी बांध कर जताया विरोध

शिक्षकों ने काली पट्टी बांध कर जताया विरोध

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राज्यसरकार द्वारा अकारण शिक्षक सम्मेलन स्थगित करने के विरोध में राजस्थान प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक संघ ने काली पट्टी बांध अपना कर्तव्य निर्वहन करते हुए विरोध जताया।

संघ के जिला प्रवक्ता नूतनपुरी गोस्वामी ने बताया कि राज्य सरकार ने बिना किसी कारण सम्मेलन को स्थगित किया। इसके विरोध में शिक्षकों ने बुधवार को काली पट्टी बांध विरोध जताया। संघ के जिलाध्यक्ष शेर सिंह भुरटिया के नेतृत्व में बाड़मेर में बास्केटबाल की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का समापन समारोह में उपस्थित राज्य के अन्य जिलों की टीमों के साथ आए टीम के कोच, टीम प्रभारी प्रतियोगिता में प्रतिनियुक्त समस्त शारीरिक शिक्षक एवं अन्य उपस्थित शिक्षकों ने भी काली पट्टी बांध कर अपना विरोध जताते हुए समापन समारोह में भाग लिया।

संघ के जिला मंत्री दीपक ठक्कर ने बताया कि डाइट बाड़मेर में संघ के प्रदेश अतिरिक्त महामंत्री डॉ. मांगीलाल चौधरी व् संदर्भ व्यक्ति कमल शर्मा राही, पवन भूत, लक्ष्मी नारायण सोनी के नेतृत्व में प्रशिक्षण में उपस्थित शिक्षकों ने विरोध जताया।

रेसलाका सम्मेलन अब 15 से

शिक्षासचिव राज्यसरकार के निर्देशानुसार सितंबर में आयोजित होने वाले विभिन्न जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन स्थगित किए गए हैं। राजस्थान शिक्षा सेवा प्राध्यापक संघ रेसला के जिलाध्यक्ष मलाराम चौधरी ने बताया कि अब रेसला का जिला शैक्षिक सम्मेलन 15 16 अक्टूबर को राउमावि स्टेशन रोड में आयोजित होगा। इससे पूर्व जिला रेसला कार्यकारिणी की आपात बैठक में निर्णय लिया कि समस्त जिला रेसला सदस्य अक्टूबर में आयोजित होनेवाले सम्मेलन में भाग लेंगे। बैठक में रतनाराम चौधरी, पीडी बोहरा, देव कुमार, कप्तान कुमार, हरीश भाटी एवं प्रेमलता सुखोणी मैजूद थे। संचालन प्रवक्ता हरीश भाटी ने किया।

सम्मेलननिरस्त करना सरकार की कमजोरी : लुणू

शैक्षिकसम्मेलनों को अचानक दो दिन पूर्व निरस्त करना सरकार की कमजोरियों को छिपाना है। राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम जिला शाखा के जिलाध्यक्ष छगनसिंह लूणू ने बताया कि सरकार को उपचुनाव के परिणामों के बाद यह भय पैदा हो गया है कि मंत्रियों की शिक्षकों के विरुद्ध की गई अशोभनीय टिप्पणी से एकीकरण एवं समानीकरण के मुद्दे पर जिस तरीके से सरकार बैकफुट पर गई हैं उससे सरकार नहीं चाहती कि जिला स्तर पर शिक्षक एकत्रित होकर इस मुद्दे पर चर्चा करें। सरका