पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वार्ड संख्या 13,14, 15,16 17 में रूबरू कार्यक्रम आयोजित

वार्ड संख्या 13,14, 15,16 17 में रूबरू कार्यक्रम आयोजित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विजन के साथ वार्ड के विकास का फॉर्मूला तय हो

दैनिकभास्कर का रूबरू कार्यक्रम में जनता ने स्मार्ट वार्ड, स्मार्ट सिटी के लिए अपने विचार रखे। जनता ने कहा कि प्रत्येक वार्ड के लिए विजन तय हो, और उसी विजन के आधार पर विकास का फॉर्मूला बनाया जाए। स्मार्ट वार्ड के लिए आमजन का भी अपनी जिम्मेदारी के प्रति जागरूक होना जरूरी है। इसकी शुरुआत जनता अपने घर से करें। जब अपना घर, अपनी गली और मोहल्ला स्मार्ट होगा तो, निश्चित ही वार्ड स्मार्ट बनेगा। इसमें आमजन की भागीदारी जरूरी है।

मंगलवार को स्मार्ट वार्ड, स्मार्ट सिटी कार्यक्रम शास्त्रीनगर के टारगेट प्लस कोचिंग क्लासेस भवन में आयोजित हुआ। वार्ड संख्या 13, 14, 15, 16 17 की जनता ने इस कार्यक्रम के माध्यम से अपने विचार रखे और जनप्रतिनिधियों ने समस्याओं के समाधान का प्रयास किया। जनता ने साफ-सफाई, रोड लाइट्स, सड़क, पानी सहित कई मुद्दों पर अपने विचार और सुझाव रखे। लोगों ने कहा कि वार्ड स्तर पर कंट्रोल रूम बनाने, पंचायतों के राजीव गांधी सेवा केंद्रों की तर्ज पर आधुनिक वार्ड भवन बनाने, हर वार्ड में लेडीज टॉयलेट बनाने, वार्ड के विकास का प्लान घोषणा पत्र जनता के साथ बैठकर तय करने और नगर निगम का बजट हवाई होकर यथार्थ आधारित होना चाहिए। (िवस्तृतखबर पेज -14)

बाड़मेर. स्मार्टवार्ड स्मार्ट सिटी के तहत रूबरू कार्यक्रम में वार्ड 13, 14, 15, 16, 17 के नागरिक।