आई माता मंदिर में जागरण 26 को
आई माता मंदिर में जागरण 26 को
बाड़मेर.आदर्शढूंढा ग्राम स्थित आई माता मंदिर में आगामी 26 सितंबर को एक शाम आई माता के नाम भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। मंदिर के पुजारी जैताराम नामा ने बताया कि रात्रि जागरण में चंपालाल कोडेचा बायतु एंड पार्टी द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएगी। कार्यक्रम समिति के सदस्य भारमल नामा ने बताया कि नवरात्र के दौरान मंदिर में भक्तों की भीड़ रहेगी।