पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ईसरों की उपलब्धि से बाल वैज्ञानिक लें प्रेरणा : जोशी

ईसरों की उपलब्धि से बाल वैज्ञानिक लें प्रेरणा : जोशी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुभीछाराउमावि गांधी चौक के विज्ञान और प्रौद्योगिकी के तत्वावधान में मंगलयान के मंगल ग्रह की कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित होने पर कार्यक्रम आयोजित हुआ।

विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में भारत की उपलब्धि पर मुख्य वार्ताकार मोहन जोशी ने कहा कि ईसरों के वैज्ञानिकों की उपलब्धि से प्रेरित होकर बाल वैज्ञानिक भी देश के लिए कुछ अच्छा करें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी टेलीमेट्री ट्रेकिंग एंड कमांड नेटवर्क केंद्र में मौजूद रहकर वैज्ञानिक दल का हौसला बढ़ाया है। समारोह की अध्यक्षता करते हुए प्रधानाचार्य किशोरसिंह ने कहा कि ईसरों के वैज्ञानिकों की उपलब्धि पर वैज्ञानिकों को बधाई दी। केंद्र प्रभारी किशनलाल प्रजापत, वरिष्ठ शिक्षक गोपाल गर्ग ने भी छात्रों को संबोधित किया। संगोष्ठी में छात्र राणाराम, जितेंद्र, जुझारसिंह, कानाराम सैन, सवाई खत्री, सवाईसिंह गौतम बांकसिंह ने भी मंगलयान के सफलतापूर्वक मंगल ग्रह की कक्षा में स्थापित होने पर खुशी व्यक्त की है।

कार्यक्रममें ये रहे मौजूद

वरिष्ठशिक्षक हरीश शर्मा, लक्ष्मी बाना, विजयसिंह, अनिल रामावत, जगपालसिंह पूनिया, कार्यालय सहायक अशोक वासु, तनेराज, किशन बोथरा, लीलावंती खत्री अशोक चौधरी ने विचार व्यक्त किए।