आरएसएस का पथ संचलन आज
बाड़मेर. राष्ट्रीयस्वयंसेवक संघ शिवाजी मंडल का पथ संचलन गुरुवार सुबह 8:15 बजे निकलेगा। नवरात्र स्थापना पर यह संचलन नगर के प्रमुख स्थानों शास्त्री नगर, लक्ष्मी मेडिकल, रिद्धि-सिद्धि हॉस्पिटल, गांधीनगर, तनसिंह गैरेज के सामने, लोहारों की बस्ती, बालाजी छात्रावास, सुनारों का नोहरा राष्ट्रीय राजमार्ग 15, थार हॉस्पिटल, महाराजा विद्यालय, सासियों की बस्ती, शिवाजी शाखा से गुजरेगा। इसके लिए नगर कार्यवाह दिलीप सिंधी ने बताया कि इसमें छह संघ स्थानों की शाखाओं के स्वयंसेवक भाग लेंगे। इसके लिए शाखाओं द्बारा व्यापक प्रबंध किया गया है। संचलन का पुष्प वर्षा से स्वागत किया जाएगा। पथ संचलन के साथ घाेष के स्वयंसेवक भी भाग लेंगे। इसके लिए घोष के स्वयं सेविका को विशेष प्रशिक्षण दिया गया। शिवाजी मण्डल के स्वयंसेवकों ने कार्यक्रम काे अंतिम रूप देने के लिए आज संघ कार्यालय में बैठक आयोजित की। जिसमें कार्यकर्ता को अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई।