गो सेवा संस्थान की बैठक आयोजित
सिंगोली चारभुजा. सिंगोलीश्याम गो सेवा संस्थान कार्यकारिणी की बैठक रविवार को गोशाला में अध्यक्ष घनश्याम राठी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में गत वर्षों का अंकेक्षण 20 दिसंबर से पूर्व कराकर विभाग को भेजने संस्थान के बरुंदनी बैंक खाते को सिंगोली बैंक शाखा में स्थानांतरित करने का निर्णय लिया गया। राठी ने संस्थान द्वारा कस्बे में और आसपास क्षेत्र में व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर गो ग्रास दान पात्र लगाने का सुझाव दिया। बैठक में गोशाला के ऊंचे भाग को समतल बनाने का प्रस्ताव पारित किया गया। इस दौरान रामकुमार जागेटिया, सचिव इंद्रमल नामधराणी, कोषाध्यक्ष श्रीराम सोमानी आदि मौजूद थे।