- Hindi News
- अपात्रों को नहीं मिलेगा खाद्य सुरक्षा का गेहूं
अपात्रों को नहीं मिलेगा खाद्य सुरक्षा का गेहूं
बसेड़ी. खाद्यसुरक्षा योजना के तहत मिलने वाले गेहूं में अपात्र लोगों के निष्काशन को लेकर पंचायत समिति सभागार में गुरुवार को प्रवर्तन निरीक्षक राशन डीलरों की बैठक हुई। जिसमें पात्र व्यक्तियों के समावेशन एवं अपात्र व्यक्तियों के निष्काशन को लेकर चर्चा हुई एवं प्रवर्तन निरीक्षक ने सूचियोें के निस्तारण हेतु दिशा निर्देश दिए। जिसमे बताया गया कि उपभोक्ता सप्ताह के तहत लाभार्थी राशन डीलर के पास अपना साक्ष्य प्रस्तुत करेंगे जिसकी जांच ग्राम सचिव हल्का पटवारी करेंगे। मार्च माह से पात्र लोगों को ही खाद्य सुरक्षा का गेहूं मिलेगा। साथ ही कहा कि सभी राशन डीलर उपभोक्ताओं को समय पर राशन वितरित करें। बैठक में प्रवर्तन निरीक्षक हरवेन्द्र शर्मा, सुमन चौधरी, नीरज ठाकरे सहित बसेड़ी सरमथुरा डीलर मौजूद थे।