पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 250 छात्रों की जांच कर काढ़ा पिलाया

250 छात्रों की जांच कर काढ़ा पिलाया

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बसेड़ी| कस्बेके इंग्लिश मिडियम स्कूल में आयुर्वेदिक विभाग द्वारा चलाया जा रहा स्वाइन फ्लू निरोधक अभियान के तहत आयुर्वेद चिकित्सालय के चिकित्साधिकारी एवं नोडल प्रभारी मिठ्ठन लाल शर्मा ने लगभग 250 छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया।

साथ ही जुकाम-खांसी, बुखार से पीडित 125 छात्रों को मौके पर ही निशुल्क मधुमस्टी, गिलोय, काली मिर्च, तुलसी एवं सोंठ का काढ़ा पिलाया तथा निशुल्क औषधियों का वितरण किया। साथ ही इस मौके पर डाॅ शर्मा ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं से स्वाइन फ्लू के लक्षण, बचाव एवं उपचार के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर बाॅबी मैथ्यू, रवेन्द्र, गीता, वीरेन्द्र, पंकज, सतीष, लाला सिंह, पूनम, राखी, अर्चना, रंजना, चाहिस्ता आदि थे।