पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर कार्यकर्ताओं ने बांटी िमठाई

उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर कार्यकर्ताओं ने बांटी िमठाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विधानसभाउप चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियों की जीत पर ग्रामीण क्षेत्र के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांट कर जश्न मनाया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने इस अवसर पर जम कर आतिशबाजी की और एक दूसरे को गले मिलकर जीत की बधाई दी

इस अवसर पर नेहरू युवा मण्डल के अध्यक्ष मनोज शर्मा ने कहा कि गहलोत सरकार के पांच वर्ष के शासन काल में जनहित के काफी कार्य हुए। उन कार्यो को जनता ने पुन: सराहा है। प्रदेश की जनता भाजपा के मात्र तीन महीनों के शासन से ही पूरी तरह ऊब गई। इस अवसर पर भगवती त्यागी, रामबाबू मुखिया, फोरन सिंह, रिंकू गुधैनियां, नेमीचंद गर्ग, राकेश त्यागी, देवेन्द्र, कल्ला, मयंक, मुरारी गर्ग, दीपक आदि मौजूद थे।

बसेड़ी.उपचुनावमें चार सीटों में से 3 पर कांग्रेस के जीत से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है। इस उपलब्धि पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने कार्यालय पर मिठाई बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया। इस मौके पर सभी ने एक दूसरे को गले मिलकर शुभकामना दी। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष रविंद्र सिंह, प्रधान लाखन सिंह, शिव नारायण गोस्वामी, सोनू परमार, सुभाष सोनी, अशोक मित्तल, मुकेश परमार, जगन्नाथ कोली, भगवानलाल गर्ग, राम अवतार, उप प्रधान छत्तर सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।