पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • समाज में फैली कुरीतियां त्यागनी होंगी:गर्ग

समाज में फैली कुरीतियां त्यागनी होंगी:गर्ग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरमथुरा. रविवारको जिला अग्रवाल महासमिति की बैठक वीके गर्ग बसेड़ी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में समाज सुधार पर चर्चा करते हुए समाज में व्याप्त कुरीतियों को त्यागने पर बल दिया गया।

जिला महामंत्री ऋषि मित्तल ने जिला महासमिति की सरमथुरा बैठक में लिए गए निर्णयों पर इकाइयों द्वारा अमल नहीं किए जाने पर रोष जताया। कहा कि सभी इकाई अध्यक्ष महा समिति के निर्णयों से सभी सदस्यों को अवगत कराने एवं समाज में व्याप्त कुरीतियों को त्यागने में सहयोग करने को कहा। बैठक की अध्यक्षता कर रहे वीके गर्ग ने समाज में व्याप्त कुरीतियों को त्यागने पर बल दिया तथा उठावनी में फल लाना, चाय नाश्ता जैसी कुप्रथा को सख्ती के साथ बंद करने को कहा। बैठक में परिचय सम्मेलन आयोजित करने पर चर्चा, प्रत्येक इकाई में महिला मण्डल का गठन एवं समाज की एक जुटता पर सभी सदस्यों ने अपने विचार प्रकट किए। बैठक में जिले की सभी 12 इकाइयों के अध्यक्षों द्वारा समाज सुधारों को लेकर अपने विचार व्यक्त किए। बैठक में बत्तीलाल गर्ग, भगवान लाल गर्ग, रामनिवास बरौली, धांधूराम मनियां, नेमीचंद, दाऊदयाल मंगल, पीडी अग्रवाल, मुकेश अग्रोहा समेत सभी समाज बन्धु मौजूद थे

सरमथुरा. महासमिति की बैठक में मौजूद समाज के लोग।