समाज को शिक्षित बनाया जाए
कोलीसमाज की बैठक रविवार को पंचायती धर्मशाला में लालचन्द की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इस मौके पर कोली समाज के जिलाध्यक्ष भगवान दास के सानिध्य में तहसील शाखा के वार्षिक चुनाव सम्पन्न कराए गए। इस मौके पर बसेड़ी विधायक रानी कोली ने कहा कि समाज की सेवा सबसे बडी सेवा है।
समाज के लोगों को समाज में जागृति लाने के लिए शिक्षा को बढ़ावा देने की जरूरत है। जब तक समाज शिक्षित नहीं होगा तब तक समाज आगे नहीं बढ सकता। उन्होंने आपसी मतभेद भुलाकर समाज की एकता पर बल दिया समाज सेवा में लगने के लिए प्रेरित किया। विधायक ने समाज की मांग पर पंचायती धर्मशाला के सामुदायिक भवन में पंखे लगाने भवन की चारदीवारी कराने की घोषणा की तथा पंचायत चुनावों में भाजपा को जिताने की अपील की।
बैठक में सर्व सम्मति से ताराचंद खिन्नोट को अध्यक्ष काशीराम कोली को महामंत्री मनोनीत किया गया। इसी प्रकार युवा अध्यक्ष पद पर ताराचरन रामवीर को महामंत्री मनोनीत किया गया। मनोनीत पदाधिकारियों का विधायक ने पुष्प भेंट कर स्वागत किया।
इस मौके पर रामनाथ, महेश, ओमप्रकाश, सोवरन सिंह, भरोसी, रन सिंह, भगवान लाल सहित समाजबंधु मौजूद थे।
सरमथुरा. बैठक को सम्बोधित करतीं बसेड़ी विधायक रानी कोली।