- Hindi News
- लूट की वारदात से लोगों में दहशत, पहला नहीं है मामला
लूट की वारदात से लोगों में दहशत, पहला नहीं है मामला
क्षेत्रमें व्यापारी को लूटने का यह पहला मामला नहीं है। इससे करीब 20 दिन पहले भी वारदात हुई थी। दोनों ही वारदातों में बदमाश हथियारबंद थे। लूट की वारदातों से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
पीड़ित व्यापारी योगेश गर्ग ने बताया कि लूट की वारदात के समय सभी 9 बदमाश नकाबपोश में थे तथा जिनमें से तीन बदमाशों के पास बंदूक तथा 6 बदमाशों के पास डंडे थे। जिनमें से एक बदमाश ने पीड़ित व्यापारी की कनपटी पर बंदूक रख रुपयों से भरे बैग तथा एक मोबाइल छीन लिया। वारदात के समय नकाबपोश हथियारबंद बदमाशों ने डंडों से पीटा। जिसकी वजह से तीनों के चोटें आई है। तीनों घायलों को उपचार के लिए बसेड़ी सीएचसी में भर्ती कराया गया।
सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंचे एसपी
घटनाकी सूचना मिलते ही एसपी राजेश सिंह मौके पर पहुंच गए। जिन्होंने घटनाक्रम की जानकारी ली। उसके बाद पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में टीम बनाकर रवाना की गई। टीम में नादनपुर, बसेड़ी, सैंपऊ, कौलारी, सरमथुरा थाने के थाना प्रभारी शामिल हैं। जिसने गढ़ीबाजना, तांतपुर सहित बीहड़ों में बदमाशों की तलाश की गई। लेकिन शाम तक पुलिस को कोई सफलता हाथ नहीं लगी।
एक बैग को छोड़ गए
बोलेरोमें एक साथ तीन बैग रखे हुए थे। जिनमें से दो बैगों में रुपए भरे हुए थे तथा एक बैग में कुछ सामान रखा हुआ था। लेकिन बदमाशों ने बैगों को बिना खोले केवल रुपयों से भरे बैग को लूटा।
कोतवाली थाना क्षेत्र के केसरबाग के पास विगत 28 जनवरी की रात्रि को 8-10 हथियारबंद बदमाशों ने स्कार्पियो सवारों के साथ लाठी डंडों से मारपीट कर हथियारों के बल पर नगदी मोबाइल लूट लिए। जिसका पुलिस अभी तक ना तो खुलासा कर पाई है। पहली घटना का खुलासा होने से पहले ही बदमाशों द्वारा दूसरी घटना को अंजाम दे देना पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई है।
बसेड़ी. मारपीट के बाद घायल बोलेरो सवार।
बसेड़ी. बदमाशों द्वारा रास्ते में डाले गए पत्थर जांच करती पुलिस।