शिशु स्वास्थ्य दिवस का आयोजन आज
बसेड़ी| शिशुस्वास्थ्य दिवस का ब्लाॅक स्तरीय आयोजन बुधवार को आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय कुंडा काॅलोनी में सुबह 10 बजे से आयोजित किया जाएगा। ब्लाॅक सीएमएचओ डॉ.केएल मीणा ने बताया कि इसमे 5 वर्ष तक के बच्चों के साथ महिलाओं को उपस्थित होना है, जिसमें उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। तथा 2 से 19 वर्ष तक के बच्चों में पेट में कीड़े मारने की दवा खिलाई जाएगी। साथ ही स्वास्थ्य प्रश्नोत्तरी का भी आयोजन किया जाएगा। इसमें सही जवाब देने वाली महिला को पुरस्कृत किया जाएगा। बीईईओ केदार गिरी ने बताया कि समस्त सरकारी गैर सरकारी विद्यालय में संस्था प्रधान बच्चों को कृमिनाशक गोली खिलाना सुनिश्चित करें।