पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पूठपुरा के स्कूल में सरस्वती मंदिर स्थापित

पूठपुरा के स्कूल में सरस्वती मंदिर स्थापित

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बसेड़ी| राजकीयमाध्यमिक विद्यालय पूठपुरा में बुधवार को मंत्रोच्चारण के साथ मां सरस्वती मंदिर की स्थापना की गई। जिसमें मुख्य अतिथि विधायक रानी कोली रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक मुकेश शर्मा ने की। विशिष्ट अतिथि बीईईओ केदार गिरी, भाजपा मण्ड़ल अध्यक्ष सुखराम परमार, पंचायत समिति सदस्य लोकेन्द्र सिंह गढ़ी, बद्रीसिंह परमार, रमसा एडीपीसी मुकेश गर्ग रहे। डीईईओ ने विद्यालय में रिक्त पदों को भरने समस्याओं को दूर करने का आश्वासन दिया। रमसा एडीपीसी गर्ग ने विद्यालय में 5 कमरे निर्माण कराने की बात कही। कार्यक्रम में भामाशाह जसवंत परमार ने विद्यालय को कम्प्यूटर उपलब्ध कराने, श्रीकृष्ण ने पंखे लगवाने की घोषणा की। इस दौरान देवेश शर्मा, सुरेश परमार, धीरसिंह, अनिल गिरी, राजवीर परमार, लक्ष्मी सिंह मीणा, संतराम शर्मा सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...