बूथ लेबल अधिकारियों का प्रशिक्षण कल से
बसेड़ी. निर्वाचनविभाग के निर्देशानुसार मतदाता सूचियों के संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के लिए विधानसभा क्षेत्र बसेड़ी में बूथ लेवल अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा। प्रशिक्षण के अनुसार प्रथम बैच में भाग संख्या 1 से भाग संख्या 53 तक के बीएलओ 24 सितंबर को पंचायत समिति सभागार बसेड़ी में सुबह 10 बजे से प्रशिक्षण लेंगे। द्वितीय बैच में भाग संख्या 54 से भाग संख्या 107 तक के बीएलओ 26 सितंबर को पंचायत समिति बसेड़ी में, तृतीय बैच में 27 सितंबर को तहसील कार्यालय सरमथुरा मे भाग संख्या 108 से 140 तक तथा अंतिम बैच में 28 सितंबर को तहसील कार्यालय सरमथुरा में भाग संख्या 141 से 173 तक के बीएलओ प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। यह जानकारी एसडीएम बसेड़ी ने दी।