अमरेश का उप निरीक्षक पद पर चयन
बसेड़ी. बसेड़ीके गांव भारली में रहने वाला अमरेश सिंह गुर्जर का पुलिस उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा-2010 में चयन हुआ है। गौरतलब है कि यह परीक्षा लोक सेवा आयाेग अजमेर की ओर से वर्ष 2010 में कराई गयी, जिसका परिणाम 2014 नवम्बर माह मे घोषित किया गया है। अमरेश ने बताया कि पुलिस उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा 2010 की राजस्थान में 429 मेरिट क्रमांक प्राप्त किया है। जिसने अपनी सफलता का श्रेय ईश्वर, माता-पिता एवं गुरुजनों को दिया है। तथा मागदर्शन का ध्येय अपने बड़े भाई सरनाम सिंह को दिया, जो दिल्ली पुलिस में कार्यरत हैं। माता लोहरी देवी तथा पिता प्रयाग सिंह गुर्जर जिनका अपने बच्चे पर सदैव आर्शीवाद रहा।
बसेड़ी . अमरेश को मिठाई खिलाकर खुशी मनाते परिजन।