व्यवसायियों अफसरों के बीच हुई सुलह
बसेड़ी. गैंगसायूनिट मालिक एवं खनिज विभाग के बीच करीब एक सप्ताह से चल रहा गतिरोध गुरुवार को खत्म हो गया। गैंगसा यूनिट मालिक खनिज विभाग के अधिकारियों के बीच बैठक हुई जिसमें माईनिगं विजिलर जेपी जाखड़ ने पत्थर व्यवसायियों की समस्याएं जानीं तथा कहा कि विभाग द्वारा किसी को भी बेवजह परेशान नहीं किया जाएगा तथा कोई भी अवैध वसूली के लिए दबाव डालता है तो उसके खिलाफ विभागीय कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
इस दौरान व्यापारियों ने पत्थर उद्योग से जुड़ी अन्य समस्याओं के बारे में भी अवगत कराया जिसका जाखड़ ने शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया तथा पत्थर व्यवसायियों को नियमों की भी जानकारी दी। गौरतलब है कि पिछले कई दिनों से व्यापारियों खनिज विभाग के बीच बार बार स्टाॅक की जांच करने तथा अवैध वसूली के लिए दवाब डालने को लेकर गतिरोध चल रहा था।