सीएम से करेंगे अवैध वसूली की शिकायत
बसेड़ी. खनिजविभाग द्वारा गैंगसा उद्योगों में सर्वे के नाम पर अवैध वसूली के खिलाफ स्टोन एसोसिएशन ने व्यवसाय बंद कर मुख्यमंत्री से शिकायत करने का निर्णय लिया है।
खनिज विभाग द्वारा चार दिन से इलाके के गैंगसा उद्यमियों का सर्वे कराया जा रहा है। उद्यमियों का आरोप है कि अधिकारी सर्वे के नाम पर अवैध वसूली करने में जुटे है। सोमवार को स्टोन एसोसिएशन की बैठक हनुमान मंदिर पर हुई। जिसमें एसोसिएशन अध्यक्ष मुकेश गर्ग ने खनिज विभाग की कार्यवाही का विरोध करते हुए कहा कि विभाग द्वारा गैंगसा व्यवसायियों को बिना वजह परेशान किया जा रहा है। उद्यमियों ने इस संबंध में बसेड़ी विधायक रानी कोली से की है।
विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर विधायक रानी कोली के नेतृत्व मे मंगलवार को स्टोन एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से मिलेगा। बैठक में मुन्ना लाल गोयल, सुरेश चन्द गोयल, विष्णु सिंघल, सुरेन्द्र सिंह आदि मौजूद थे।