पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • राज्यमंत्री विकेश खोलिया का अभिनन्दन

राज्यमंत्री विकेश खोलिया का अभिनन्दन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बस्सी| राजस्थानअनुसूचित जाति आयोग के नवनियुक्त उपाध्यक्ष विकेश खोलिया को राज्यमंत्री का दर्जा मिलने के बाद पहली बार बस्सी आगमन पर कस्बे में उनका जोरदार नागरिक अभिनन्दन किया गया। कस्बे के बीदाजी चौक पर विकेश खोलिया के निवास स्थान के लोगों ने उन्हें साथ लेकर जुलूस के रूप में शोभायात्रा निकाली। ये जुलूस कस्बे के मुख्य बाजार, कल्याणगंज, बस स्टैण्ड होते हुए रैगर समाज धर्मशाला पहुंचकर विसर्जित हुआ। इस दौरान विभिन्न समाजों के लोगों ने विकेश खोलिया का अभिनन्दन किया। जुलूस में उनके साथ भाजपा नेता नारायण मीणा, रामजीलाल ठाकुरिया, भौंरीलाल खोलिया, घासीलाल थानेदार, रमेश तोणगणरिया, रामनाथ आलोरिया, पुरूषोत्तम तम्बोली, सुरेन्द्र राजावत, रामदयाल सैन, सुशील भरण्डा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बस्सी.राज्य मंत्रीविकेश खोलिया का नागरिक अभिनन्दन करते नागरिक।

खबरें और भी हैं...