एडीएम ने शिविर की व्यवस्था जांची
ग्रामपंचायत बूड़थल में चल रहे भामाशाह नामांकन शिविर का अतिरिक्त जिला कलेक्टर बचनेश अग्रवाल ने औचक निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं के प्रति संतोष जताते हुए आवश्यक निर्देश दिए। शिविरों में बन रहे त्रुटिपूर्ण कार्डों की लगातार मिलती शिकायतों के मद्देनजर मुख्य सचिव राजीव महर्षि के निर्देशानुसार व्यवस्थाओं को जांचने शिविर स्थल पर पहुंचे एडीएम बचनेश अग्रवाल ने बूड़थल में व्यवस्थाओं के प्रति संतोष जताया। उन्होंने शिविर में अभिभावकों के साथ आने वाले बच्चों के लिए बिस्कुट आदि की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
इस दौरान उन्होंने एसडीएम अशोक कुमार योगी ने आमजन को भामाशाह कार्ड में सभी परिजनों के नाम जुड़वाने के लिए प्रेरित करने के लिए कहा।