पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • क्षतिग्रस्त क्वार्टर्स गिराने के निर्देश

क्षतिग्रस्त क्वार्टर्स गिराने के निर्देश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बस्सी| एडीएमजयपुर ने अपने औचक निरीक्षण के दौरान कस्बे के सीएचसी परिसर में पुराने क्षतिग्रस्त क्वार्टर्स को गिराने तथा नए क्वार्टर्स बनाने का प्रस्ताव एसडीएम के माध्यम से जिला प्रशासन को भिजवाने के निर्देश दिए। बुधवार को अपने निरीक्षण के दौरान एडीएम ने अस्पताल परिसर में मौजूद मरीज प्रतीक्षालय में गाड़ियाें की पार्किंग को भी तुरंत हटाने के निर्देश दिए, वहीं एडीएम ने निरीक्षण के दौरान ही एक भामाशाह ने प्रतीक्षालय के लिए दस कुर्सियां दान करने की घोषणा भी कर दी। एडीएम बचनेश अग्रवाल के निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों ने उनसे रात्रि में एक भी डाॅक्टर के मुख्यालय पर नहीं रुकने की शिकायत की, जिस पर उन्होंने सीएचसी प्रभारी डॉ. दिनेश मित्तल को निर्देशित किया कि वे एक ड्यूटी चार्ट बनाकर उसकी एक प्रति एसडीएम को दें, साथ ही उन्होंने अपने साथ मौजूद एसडीएम अशोक कुमार योगी को भी ताकीद किया कि वे इस ड्यूटी चार्ट के अनुसार डाॅक्टर्स का ठहराव सुनिश्चित करें। बुधवार को एडीएम के निरीक्षण के दौरान पूर्व मंत्री कन्हैयालाल मीणा सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।