- Hindi News
- सिंवार| ग्रामबस्सी नागान के राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय में
सिंवार| ग्रामबस्सी नागान के राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय में
सिंवार| ग्रामबस्सी नागान के राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय में दस दिवसीय संस्कृत संभाषण शिविर शुरू हुआ। मुख्य अतिथि हरीश यादव थे। उन्होंने कहा की संस्कृत सभी भाषाओं की जननी है। इसलिए इसका ज्ञान होना जरूरी है। अध्यक्षता कालख सरपंच सायर देवी ने की। आयोजक रामकुमार कुमावत ने बताया कि दस दिवसीय शिविर में वाद विवाद प्रतियोगिताएं, रैली आदि का आयोजन किया जाएगा।
व्यवस्थाओंसे जताया संतोष
बस्सी | ग्रामपंचायत बूड़थल में चल रहे भामाशाह नामांकन शिविर का एडीएम बचनेश अग्रवाल ने औचक निरीक्षण किया। शिविरों में बन रहे त्रुटिपूर्ण कार्डों की मिल रही शिकायतों के मद्देनजर वे मुख्य सचिव के निर्देशानुसार व्यवस्थाओं को जांचने के लिए आए थे। उन्होंने अभिभावकों के साथ आने वाले बच्चों के लिए बिस्कुट की व्यवस्था करने को कहा।
सिंवार. संस्कृतसंभाषण शिविर के शुभारंभ कार्यक्रम में बैठी छात्राएं।