पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तूंगा में दूसरे दिन जेनरेटर से हुई बिजली आपूर्ति

तूंगा में दूसरे दिन जेनरेटर से हुई बिजली आपूर्ति

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तूंगा | ग्रामपंचायत माधोगढ़ के आईटी सेंटर पर संचालित भामाशाह शिविर के दूसरे दिन मंगलवार को दैनिक भास्कर में 9 दिसंबर को भामाशाह शिविर में चोरी की बिजली शीर्षक से खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया। मंगलवार को शिविर में दिनभर जनरेटर से बिजली आपूर्ति हुई। प्रशासन की ओर से आयोजित भामाशाह शिविर एक दिन पहले ही ग्राम पंचायत माधोगढ़ में शुरू हुआ था। उसमें बिजली की चोरी से शिविर चल रहा था। मामला मीडिया में आने के बाद बिजली के खंबे से तारों को हटा लिया गया। शिविर प्रभारी बीडीओ बस्सी डा. सुमन ने जिम्मेदारों को भविष्य में ऐसा नहीं करने के लिए चेताया।