पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दो मोटरसाइकिले भिड़ीं, दो जने जख्मी

दो मोटरसाइकिले भिड़ीं, दो जने जख्मी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
थानाक्षेत्र के दूबली गांव में शुक्रवार को सांय करीब चार बजे दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर होने से दो जने घायल हो गए। उन्हें 108 एम्बुलेंस से कस्बे के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया। पुलिस प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि लवाण कस्बा निवासी रामफूल सैनी कैलाश सैनी बाइक से गढ़ गांव में तीये की बैठक में जाकर अपने घर लवाण लौट रहे थे। इसी दौरान दूबली गांव में सरकारी स्कूल के पास तूंगा से बस्सी की तरफ जा रहे एक बाइक सवार युवक ने घायलों की मोटर साइकिल से जबर्दस्त भिड़ंत हो गई जिससें दोनो व्यक्ति गिरकर घायल हो गए। दोनो लोगों के पैरों से खून बहने लग गया। लोगों ने पैरों के तोलिया बांध कर खून रोकने का प्रयास किया। उसके सूचना पर 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंचकर दोनों घायलों को तूंगा के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया। वही टक्कर मारने वाला युवक बाइक घटना स्थल ही छोडकर मोबाइल पर बात करते हुए घटनास्थल से भागने में सफल हो गया।

खबरें और भी हैं...