पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • खंडेलवाल समाज ने मनाई सुन्दरदास जयन्ती

खंडेलवाल समाज ने मनाई सुन्दरदास जयन्ती

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बस्सी| स्थानीयखण्डेलवाल समाज ने बसंत पंचमी के पर संत सुन्दरदास महाराज की जयन्ती मनाई। खंडेलवाल समाज द्वारा कस्बे के प्रमुख मार्गों से होते हुए शोभायात्रा निकाली। वहीं शोभायात्रा के उपरान्त समारोह भी हुआ। शोभायात्रा में सरस्वती एवं संत सुन्दरदास महाराज के चित्र विराजित किए गए। शोभायात्रा कस्बे के गौर बाजार, बंशीधर मन्दिर, पोस्ट ऑफिस, सर्राफ कॉलोनी होते हुए तूंगा रोड स्थित समारोह स्थल पर पहुंच कर विसर्जित हुई। रास्ते में जगह जगह पर शोभायात्रा पर पुष्पवर्षा की गई एवं शोभायात्रा का स्वागत किया गया। बाद में समाज द्वारा प्रतिभासम्मान समारोह का आयोजन भी किया गया जिसमें समाज के वृद्धजनों एवं प्रतिभाओं का सम्मान किया गया।

दादूआश्रममें भी मनाई जन्मोत्सव

संतदादूदयाल के शिष्य संत सुन्दरदास महाराज की जयन्ती खिजूरिया स्थित दादू आश्रम में भी मनाई गई। इस अवसर पर दादू महाराज के धुणे और मन्दिर परिसर की आकर्षक सजावट की गई। इस अवसर पर आश्रम परिसर में भण्डारे का आयोजन भी किया गया जिसमें बडी संख्या में श्रद्धालुओ ने भाग लिया।

रामविवाह के दौरान शिव धनुष का मंचन

पावटा|कस्बेके जलंदाय विभाग कार्यालय के सामने भृगु वाटिका में चल रही श्रीराम कथा के दौरान शुक्रवार को कथा वाचक रामदास रामयणी ने राम विवाह से जुडे़ अनेक प्रसंग सुनाए बताया कि राजा जनक द्वारा सीता विवाह के लिए शिव धनुष को तोड़ने वाले के साथ ही सीता का विवाह करने के समाचार सुनकर दूर-दूर से अनेक राजा आए लेकिन धनुष को तोड़ना तो दूर की बात धनुष को देख कर ही घबरा गए। आखिर गुरु की आज्ञा पर रामचन्द्रजी ने धनुष तोड़ कर राजा जनक की इच्छा पुरी की।

इस दौरान राम विवाह से जुडे़ अनेक प्रसंगों को संगीतमय वाणी मे सुनाकर श्रोताओं को राम भक्ति मे डुबोए रखा। इस दौरान सैकड़ों श्रद्धालुओं ने रामकथा का आनन्द लिया। राम लक्ष्मण सीता की भी झांकी सजाई गई

आरवाड़ीस्कूल में सरस्वती की मूर्ति प्रतिष्ठा

बूज/मानोता|मानोताग्राम पंचायत के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय आरवाड़ी में भामाशाह के सहयोग से सरस्वती माता की मूर्ति की प्रतिष्ठा करवाई गई। प्रधानाध्यापक सीताराम मीणा नें बताया कि विद्यालय में पहले सरस्वती माता की मूर्ति नही लगी हुई थी। इसको देखते हुए जमवारामगढ़ समग्र विकास परिषद अध्यक्ष एवं भामाशाह राकेश कुमार मीणा की ओर से मूर्ति की स्थापना करवाई गई। इस दौरान विद्यालय परिवार ने भामाशाह का स्वागत किया। भामाशाह ने लोगों को भी धार्मिक कार्यों में आगे आने की बात कही। इस अवसर पर एसएमसी अध्यक्ष रामनारायण प्रजापत,मानोता उप सरपंच नाथूराम गुर्जर सहित कई लोग मौजूद थे।

पावटा. भृगुवाटिका में चल रही श्रीराम कथा के दौरान राम विवाह में मंच पर बैठे राम-सीता लक्ष्मण।

बस्सी. दादूआश्रम में प्रसादी लेते श्रद्धालु।

खबरें और भी हैं...