पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शादी का झांसा देकर सात महीने से ज्यादती

शादी का झांसा देकर सात महीने से ज्यादती

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कानोताथानांतर्गत जामडोली निवासी एक युवती ने हीरावाला निवासी एक युवक पर शादी का झांसा देकर सात माह तक देह शोषण का आरोप लगाया। युवती द्वारा मुकदमा दर्ज कराने पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। एसआई अनिल टेलर के अनुसार जामडोली निवासी एक युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वो मूलतः सिकन्दरा कस्बे की रहने वाली है। पिछले कुछ समय से वो जामडोली में अपने रिश्तेदारों के पास रह रही है। कुछ समय पहले हीरावाला निवासी विकास कुमार उर्फ मौसम मीणा पुत्र मूलचंद मीणा की उससे जान पहचान हुई। इस दौरान विकास ने अपने आपको कुंवारा बताते हुए उससे शादी करने का झांसा देकर मित्रता कर ली। गत 7 जून को उसने युवती को मिलने बुलाया और शारीरिक संबंध बना लिए, इस दौरान विकास ने उसका वीडियो क्लिप भी बना लिया। बाद में 23 जून को युवती को पता चला कि विकास पहले से शादीशुदा है तो युवती ने विकास से संबंध तोड़ने की बात कही, इस पर विकास और उसके परिजनों ने युवती को जान से मारने की धमकी दी और उसका वीडियो नेट पर डालने की धमकी भी दी। इस दौरान विकास ने स्टाम्प पेपर पर युवती से साइन भी करवा लिए और युवती से मारपीट करने लगा तथा दूसरी जगह शादी करने और वहां से पैसे लूट कर लाने का दबाव डालने लगा। पुलिस ने युवती द्वारा मामला दर्ज कराए जाने के बाद आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

देहशोषण का आरोपी विकास।

खबरें और भी हैं...