पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

किसान यूनियन करेगी आंदोलन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बस्सी | कानोताथाना क्षेत्र में आगरा रोड स्थित पुरानी चुंगी बैरवा पेट्रोल पम्प के पीछे ट्रैक्टर किसान मजदूर यूनियन की बैठक का आयोजन रखा गया। मीटिंग कम दौरान वक्ताओं ने आरटीओ एवं राजस्थान सरकार के द्वारा अनुचित परेशान किए जाने की बात कही।

टेक्टर किसान मजदूर यूनियन बस्सी के अध्यक्ष कजोड़ शर्मा ने बताया की राजस्थान सरकार ने ट्रैक्टर ट्राली को व्यावसायिक मानने से मना कर दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने बजरी के ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिये ऐसा किया है। उन्होंने सरकार के फैसले को गरीब विरोधी फैसला करार दिया है। कजोड़ शर्मा ने बताया की राजस्थान में वर्तमान में ट्रेक्टरों के उपयोग से लोगो को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार मिल रहा है सरकार के इस कदम से हजारों लोग बेरोजगार हो जायेंगे। समिति ने मांगे ना माने जाने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी।

फुलेरास्पोर्टस एकेडमी बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा

फुलेरा|कस्बेके बालाजी रोड स्थित निजी गार्डन में फुलेरा स्पोर्टस एकेडमी की बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा मंगलवार को आयोजित हुई, जिसमें परीक्षा की तैयारी शिहान, अनिल, कल्याण सेनसाइ मोहित कारडि़या ने करवाई। परीक्षा में 13 बच्चों ने यलो बेल्ट हासिल किया। जिसमें प्रथम स्थान पर सीमा कुमावत, द्वितीय स्थान पर समृद्धि शर्मा तीसरे स्थान पर सैयद अब्दुल आरिफ रहे। बेल्ट प्रमाण पत्र राजस्थान पुलिस के द्वारा दिया गया।

बिजलीचोरी के 29 मामले पकड़े

किशनगढ़-रेनवाल|जयपुरविद्युत निगम ने पिछले एक सप्ताह में बिजली चोरी के 29 मामले पकड़ कर उनकी वीसीआर भरी। एईएन पीके गुप्ता ने बताया कि रेनवाल सहित सर्किल में 29 मामलों के खिलाफ करीब तीन लाख रुपए की वीसीआर भरी गई है।

बस्सी. कानोतामें ट्रैक्टर किसान मजदूर यूनियन की बैठक में मौजूद लोग।

खबरें और भी हैं...