आश्वासन के बाद धरना समाप्त
आश्वासन के बाद धरना समाप्त
बस्सी|आखिरकारएसडीएम के आश्वासन के बाद बराला के ग्रामीणों ने 12 दिन से दिए जा रहा धरना समाप्त हो गया। ये लोग उपखण्ड कार्यालय के समक्ष बराला को ग्राम पंचायत बनाए जाने की मांग को लेकर धरना दे रहे थे। धर्मेंद्र राजावत के अनुसार उपखण्ड प्रशासन ने पीपल्या बाई को ग्राम पंचायत बनाए जाने का प्रस्ताव भेजा है। मगर पीपल्या बाई की तुलना में बराला ग्राम पंचायत बनने के अधिक योग्य है। इसी मांग को लेकर बराला वासी 12 दिन से एसडीएम कार्यालय के समक्ष धरना दे रहे थे। सोमवार को एसडीएम अशोक योगी ने धरनार्थियों को आश्वासन दिया कि उनकी मांग से जिला प्रशासन को अवगत कराया गया है। कोई भी निर्णय लिए जाते समय जनभावना को भी ध्यान में रखा जाएगा। एसडीएम के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने अपना धरना समाप्त कर दिया।
परिसीमनमें पंचायत समिति बदलने से ग्रामीणों में रोष
धौला|तालाजोहड़े में सोमवार को पंचायत पुनर्गठन के दौरान पंचायत समिति जमवारामगढ़ से कुछ पंचायतों को अन्य पंचायत समिति में जोड़ने के प्रस्ताव की सूचना पर प्रभावित पंचायतों के जनप्रतिनिधियों ने एकत्र होकर नाराजगी जताई। प्रभाती लाल कसाना, रामधन बेनीवाल, हरिश्चंद्र शर्मा, बाबूलाल मीणा कानाराम भूमला ने बैठक में उपस्थित लोगों को पंचायत समिति नहीं बदलने तक संघर्ष में पूरा सहयोग करने का आहवान किया।