पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिना खर्च की चिंता करे पानी मुहैया कराए : हाई कोर्ट

बिना खर्च की चिंता करे पानी मुहैया कराए : हाई कोर्ट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हाईकोर्ट ने जिले की बस्सी तहसील के हाड़ी गांव में पर्याप्त पानी होने के मामले में राज्य सरकार को कहा है कि यह लोगों का मूलभूत अधिकार है और पीएचईडी इस मामले को देखे और पानी मुहैया कराए। साथ ही सरकार की यह जिम्मेदारी है कि वह बिना खर्च की चिंता करे लोगों को पानी मुहैया कराए और जल्द इस समस्या का निपटारा करे। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश सुनील अंबवानी न्यायाधीश जे.के.रांका की खंडपीठ ने यह आदेश बी.आर.राणा की जनहित याचिका पर दिया। याचिका में कहा कि गांव में लोगों के लिए पानी नहीं है और वे इसके लिए तरस रहे हैं। जबकि पानी लोगों का मूलभूत अधिकार है, इसलिए गांव में इसकी आपूर्ति की उचित व्यवस्था की जाए ताकि स्थानीय निवासियों को राहत मिल सके।

बैंकखाते खुलवाए

कालवाड़| झोटवाड़ापंचायत समिति के पचार ग्राम पंचायत मुख्यालय पर सोमवार से अधिकारी ओपी माथुर के निर्देशन में भामाशाह शिविर शुरू हुआ। शिविर में ग्रामीणों के आधार कार्ड, भामाशाह कार्ड बनाए गए तथा बैंक खाते खुलवाए गए।