एनएसयूआई की जीत पर जताई खुशी
गोविंदगढ़| राजस्थानविवि छात्रसंघ के चारों पदों पर एनएसयूआई की जीत पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। अभाव अभियोग प्रकोष्ठ के ब्लाॅक अध्यक्ष प्रहलाद शर्मा, कांग्रेस इकाई अध्यक्ष बाबूलाल सिंगोदिया, एनएसयूआई संयोजक सुनील घोसल्या, किसान कांग्रेस के अध्यक्ष नाथूलाल खोल्ड्या, जयप्रकाश चौधरी कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई।
भाबरु|छात्रसंघचुनाव में एनएसयूआई की ओर से चारों पदों पर जीत दर्ज करने पर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर है। कार्यकर्ताओं ने एनएसयूआई की जीत हो छात्रहित की जीत बताया। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष रमेश यादव की अध्यक्षता में सीतापुर के खेल मैदान में युकां कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसी प्रकार राजस्थान शिक्षित बेरोजगार युवा संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज कुमार गुर्जर के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एनएसयूआई की जीत पर हर्ष जताते हुए पटाखे चलाकर मिठाई बांटी।
भैंसावा|कस्बेसहित आसपास के क्षेत्र के कांग्रेसियों ने सोमवार को राजस्थान विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनावों में चारों सीटों पर एनएसयूआई का परचम लहराने पर आतिशबाजी कर मिठाई बांटकर खुशी जताई। महेश कुमार शर्मा, निर्मला शर्मा, सरपंच रामनारायण यादव, पवन कुमार मीणा, रजनी मीणा, धनालाल ककरालिया, बनवारी लाल रैवाड़ सहित अनेक कांग्रेसियों ने एनएसयूआई की जीत पर आतिशबाजी कर मिठाई बांटकर खुशियां जताई है।
छात्रनेताका अभिनंदन
बस्सी| ग्रामदूबली निवासी छात्र के राजस्थान विश्वविद्यालय के विधि महाविद्यालय में महासचिव पद पर चुने जाने के पश्चात सोमवार को क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर सार्वजनिक अभिनंदन किया गया।