जैन संत प्रमाण सागर महाराज का मंगल प्रवेश
जैनसंत प्रमाणसागर महाराज एवं विराट सागरजी का मंगलवार को कस्बे में धूमधाम से मंगल प्रवेश हुआ।
जैन संतों ने सांभरिया रोड से कस्बे मे प्रवेश किया, जहां जैन समाज के लोगों ने मेगा पैराडाइज पर महाराज का स्वागत किया। यहां से बैंडबाजे के साथ महाराज ने बस्सी के प्रमुख मार्गों से होते हुए मंदिर तक शोभायात्रा के रूप में प्रवेश किया। मार्ग में जगह-जगह महाराज का स्वागत एवं पाद प्रक्षालन किया। इसके उपरांत शाम को मंदिर में श्रावकों की शंकाओं का समाधान भी महाराजश्री ने किया। इस दौरान समाज के अध्यक्ष पवन बाकलीवाल, राजेंद्र कासलीवाल, नरेंद्र पाटनी, भूपेन्द्र भौंच, वरुण जैन, राकेश कासलीवाल, कल्याण मल भौंच, श्रवण जैन, सोनल बूचरा, महेंद्र भौंच, वार्ड पंच देवेश भौंच, मंजू लता जैन सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।
श्रीरामजन्म कथा प्रसंग सुनाया
बिचून | मोखमपुराके कड़वा के बास गांव में सदारामपुरा बालाजी मंदिर में ग्रामीणों के सहयोग से चल रही नौ दिवसीय रामकथा ज्ञान यज्ञ में मंगलवार को कथा वाचक पुरुषोत्तम दास पाठक ने भगवान श्रीराम जन्म कथा प्रसंग पर कथा सुनाई।