हादसे को बुलावा देता क्षतिग्रस्त पोल
बस्सी| ग्रामपंचायत दूधली मुख्यालय पर ग्रामीणों की जान पर बन आई है। गांव के बीचोबीच बिजली का एक क्षतिग्रस्त पोल हादसे को बुलावा दे रहा है। कई बार विभागीय अधिकारियों को सूचित करने के बावजूद इस ओर ध्यान नहीं देने से ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के बीच में बिजली का पोल दो तारों के सहारे अटकाहै जो कभी भी गिर सकता है। गांव के मुख्य रास्ते में होने से यहां हमेशा ही हादसा होने का अंदेशा बना रहता है।