जयंती पर पायलट को किया याद
कामांगेट स्थित गुर्जर भवन पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री राजेश पायलेट की जयंती मनाई गई। इसमें कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता देवला सिंह चन्देल ने उनके जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए उन्हें देश का सच्चा किसान नेता बताया। इस अवसर पर कृषि उपज मंडी के उपाध्यक्ष परमेंदर सिंह , सरपंच सुंदर सिंह दिदावली, सरपंच हरबान सिंह परमदरा, हनीफ खां धनीराम, आदि लोग उपस्थित थे।
बयाना| ब्लॉककांग्रेस की ओर से यहां स्टेशन रोड स्थित फार्म हाउस पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री राजेश पायलट की जयंती ब्लॉक अध्यक्ष शेरसिंह सूपा की अध्यक्षता में मनाई गई। कार्यक्रम में पायलट के चित्र पर माल्यार्पण करने के साथ ही वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। इस मौके महामंत्री गौरव शर्मा, उपाध्यक्ष स्वरूप चंद कौशिक, प्रवक्ता बाबूलाल वर्मा आदि कार्यकर्ता मौजूद थे। इसी प्रकार शेरगढ़ गांव स्थित राजेश पायलट उच्च माध्यमिक विद्यालय में भी व्यवस्थापक दीवानसिंह की अध्यक्षता में पायलट की जयंती मनाई गई। लोगों ने पायलट के चित्र पर पुष्पाजंलि अर्पित की। इस मौके रमेशचंद भगत, हाकिम सिंह, लखन पहलवान, बृजेन्द्र, मानसिंह, लक्ष्मण आदि मौजूद थे। इसी प्रकार अखिल भारतीय युवा गुर्जर महासभा राजस्थान गुर्जर स्टूडेंट फेडरेशन के संयुक्त तत्वावधान में लौकी गुर्जर के मुख्यातिथ्य श्री केश विधूड़ी की अध्यक्षता में पायलट जयंती मनाई गई। कार्यकर्ताओं ने पायलट के आदर्शों से जीवन में प्रेरणा लेने का आव्हान किया। इस मौके पर उदयवीर गुर्जर, धीरज गुर्जर, लेखराज, राम ब्रज आदि मौजूद थे।
जनूथर|खोब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पं. भवानी शंकर शर्मा की अध्यक्षता में नौहरोली के कुंडा वाले हनुमान मंदिर पर पूर्व मंत्री राजेश पायलेट की जयंती मनाई गई। इस मौके पर वक्ताओं ने पायलट के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। इस मौके पर सत्यवीर, चौधरी मटर सिंह, हरिओम,महेंद्र, राजपाल सिंह आदि मौजूद थे।
भरतपुर। पूर्व केन्द्रीय मंत्री की जन्म दिन पर उपस्थित कांग्रेसीजन।