पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • समाधान बताओ, अन्यथा बोरी बिस्तर बांधो

समाधान बताओ, अन्यथा बोरी बिस्तर बांधो

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भरतपुर | मुझेसमस्या नहीं समाधान बताइए, सलीके से काम करो वरना अपने बोरिया बिस्तर बांधों। प्रदेश की जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं भूजल मंत्री किरण माहेश्वरी ने यह बात मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित संभाग स्तरीय पेयजल योजना की समीक्षा बैठक में अधिकारियों से कही। इस मौके पर उन्होंने संभाग के भरतपुर सहित धौलपुर, करौली सवाई माधोपुर के अभियंताओं से विभिन्न पेयजल योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली। जब अभियंता योजनाओं की सफल क्रियान्विति में आड़े रही विभिन्न समस्याओं को गिनाने लगे तो भूजल मंत्री माहेश्वरी ने कहा कि आप मुझे प्रॉब्लम्स नहीं सोल्यूशन बतलाइए। माहेश्वरी ने कहा कि जब इन दिनों में ही जगह-जगह पेयजल किल्लत पैदा हो रही है तो गर्मी के दिनों में क्या हाल हो सकता हैω इसलिए अभी से कमर कस के तैयार हो जाइए। बैठक में सांसद बहादुर सिंह कोली, विधायक अनीता सिंह, विधायक विजय बंसल, विधायक बंशीलाल, पूर्व मंत्री डा. दिगंबर सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष भानू प्रताप सिंह, नगर निगम महापौर शिवसिंह भोंट, प्रमुख शासन सचिव ओपी सैनी, जिला कलेक्टर रवि जैन, चीफ इंजीनियर उमेश धींगरा, चीफ इंजीनियर सीएम चौहान, एसई आरसी गुप्ता, एसई धौलपुर आयुषी कुमार आदि मौजूद थे।

कौन क्या बोला

>बाड़ीविधायक ने कहा कि अधिकारी सुनते हैं और ही सरकार। जनता को जवाब देना भारी पड़ रहा है

>नगर विधायक अनीता सिंह ने कहा कि अभियंताओं की बात ही नहीं मानते ठेकेदार।

>विधायक विजय बंसल ने आरोप लगाया कि सरकारी आरओ प्लांट का पानी बाजार में बेचा जा रहा है।

>बयाना विधायक बंशीवाल ने आरोप लगाया कि सीसी सड़क खोदकर लाइन बिछाने के बाद नहीं कराई जाती मरम्मत और ही लाइनों से रहा है पानी।