पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मेडिकल प्रेक्टिशनर्स से मांगे दस्तावेज

मेडिकल प्रेक्टिशनर्स से मांगे दस्तावेज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
क्षेत्रमें झोलाछापों अवैध रूप से मेडिकल प्राइवेट प्रेक्टिस कर रहे लोगों के खिलाफ मिल रही शिकायतों के बाद चिकित्सा विभाग ने सख्ती दिखाना शुरू किया है। खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जीएल गुप्ता ने ब्लॉक में कार्यरत सभी प्राइवेट मेडिकल प्रेक्टिशनर्स को अपने क्लीनिक रजिस्ट्रेशन एवं शैक्षणिक प्रमाण पत्रों को सत्यापन के लिए प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। तीन दिन में दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर ऐसे प्रेक्टिशनर्स के खिलाफ विभागीय कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी है।