सपा ने की नुक्कड़ सभाएं
बयाना. समाजवादीपार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से मंगलवार को गांव सिंघाड़ा, ब्रह्मबाद, बंगसपुरा आदि में नुक्कड़ सभाएं की गई।
सभाओं में पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष पूर्व सांसद पं. रामकिशन ने वायदा निभाओ अभियान के तहत केंद्र सरकार से चुनाव पूर्व किए गए वादों को निभाने की मांग की। उन्होंने कहा कि भाजपा ने चुनावों से पूर्व सत्ता में आने पर 100 दिनों में कालाधन वापिस लाने, महंगाई भ्रष्टाचार खत्म करने की बातें कहीं थी। लेकिन अभी तक कोई वादा पूरा नहीं हो पाया है।
उन्होंने कहा कि वर्तमान में किसान खाद-बीज, बिजली, पानी जैसी मूलभूत आवश्यकताओं के लिए भटक रहा है। किसान को अपनी लागत का भी मूल्य नहीं मिल पा रहा है। इस दौरान जिला महामंत्री भगवानसिंह विजय, तहसील अध्यक्ष रामदयाल भ्राता सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।