रैली निकाल दिया सफाई का संदेश
बयाना. स्वच्छराजस्थान सप्ताह के तहत मंगलवार को स्थानीय परशुराम बीएड कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने कस्बे के बाजारों में होकर स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली तथा अम्बेडकर पार्क में साफ-सफाई कर श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया। सुबह 11 बजे कॉलेज परिसर में कॉलेज निदेशक अभय उपाध्याय ने रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर निदेशक अभय उपाध्याय, प्राचार्य आदित्य प्रकाश सक्सेना, प्रभारी महेशचंद सैनी आदि मौजूद थे।