अवैध शराब बरामद, एक गिरफ्तार
रुदावल। पुलिसने अवैध शराब ले जाते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से 42 पव्वा देशी शराब बरामद की है। रुदावल एसएचओ रमेश तंवर ने बताया कि एएसआई कजुआराम ने खेरिया गांव के पास अवैध रूप से शराब ले जाते हुए बयाना निवासी रामेश्वर पुत्र निरोत्तम को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से 42 पव्वा देशी शराब के बरामद की है।