महासंघ का शपथ ग्रहण समारोह
बयाना|व्यापार महासंघकी नवगठित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह एसडीएम नरेन्द्र वर्मा के मुख्यातिथ्य में आयोजित हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता रेडीमेड गारमेंट व्यापार संघ के जिलाध्यक्ष भगवानदास बंसल ने की। वहीं विशिष्ट अतिथि के रुप में सीओ राजेन्द्र ओझा, पशुधन विकास बोर्ड के पूर्व चेयरमैन बृजेन्द्र सिंह सूपा, कृषि मंडी चेयरमैन देवीसिंह बुडवार, पूर्व प्रधान महेन्द्र तिवारी, पालिका उपाध्यक्ष बृजेश तिवारी आदि थे। कार्यक्रम में अतिथियों ने नवनिर्वाचित महासंघ अध्यक्ष विनोद सिंघल सहित उनकी कार्यकारिणी के पदाधिकारियों सदस्यों को शपथ दिलाते हुए अपने पद के कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने को कहा।