पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पटवार भर्ती परीक्षा आज, अभ्यर्थी नियमों का रखें पूरा ध्यान

पटवार भर्ती परीक्षा आज, अभ्यर्थी नियमों का रखें पूरा ध्यान

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भरतपुर | राजस्थानअधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड द्वारा रविवार को आयोजित होने वाली पटवार भर्ती प्रारंभिक परीक्षा को लेकर प्रशासन ने कमर कस ली हैं। भर्ती परीक्षाओं के लगातार आउट हो रहे पर्चे एवं परीक्षा में नकल पर प्रभावी तरीके से रोक लगाने के लिए प्रदेश में करीब 25 हजार परीक्षा केंद्रों पर जैमर लगाए जाएंगे।

परीक्षा दोपहर 12 से दोपहर 3 बजे तक होगी। बोर्ड की 4400 पदों के लिए हो रही इस परीक्षा में जिले से करीब 45 हजार 420 अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे। भर्ती परीक्षा के दौरान नकल गिरोह पर पैनी नजर रखने के साथ ही इस परीक्षा के लिए ड्रेस कोड लागू किया गया हैं। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर जैमर लगाने के लिए बोर्ड ने इस संबंध में कलेक्टर और पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिए हैं। रेलवे रोडवेज ने अभ्यर्थियों के लिए पुख्ता प्रबंध किए हैं। केंद्रों पर वीडियोग्राफी भी होगी। शुक्रवार को कलेक्टर ने वीसी से एसडीएमों को परीक्षा संबंधी निर्देश दिए।

ड्रेस कोड का भी रखें ध्यान

परीक्षार्थियोंके लिए अतिरिक्त बसें संचालित की जाएंगी। शनिवार को दौसा से भरतपुर के लिए सुबह 5, 5.30, 6, 6.30, 7, 7.30 एवं सुबह 8 बजे, बांदीकुई से भरतपुर के लिए सुबह 6 एवं सुबह 7 बजे, सिकराय से भरतपुर एवं धौलपुर से भरतपुर के सुबह 6, 7 एवं 8 बजे बसों का संचालन होगा। इसी प्रकार अलवर से भरतपुर एवं भरतपुर से अलवर के लिए सुबह 6 एवं 7 बजे, भरतपुर से नदबई के लिए सुबह 8 बजे एवं भरतपुर से नगर के लिए सुबह 8 बजे एवं शेष| पेज 18

ड्रेस कोड का भी...

भरतपुरसे नगर के लिए सुबह 8 बजे बसें चलाई जाएंगी। इसी प्रकार भरतपुर से धौलपुर के लिए दोपहर 3.30, शाम 4 एवं शाम 4.30 बजे, नदबई से दौसा के लिए दोपहर 3.30, शाम 4 एवं शाम 4.30 बजे, तथा भरतपुर से दौसा के लिए दोपहर 3.30, शाम 4 एवं शाम 4.30 बजे बसों को चलाया जाएगा। ये बसें हीरादास बस स्टैण्ड, सारस चौराहा़, रेलवे स्टेशन, बिजलीघर चौराहा एवं कुम्हेर गेट से चलेंगी। इसी प्रकार प्रादेशिक परिवहन विभाग की ओर से भरतपुर से करौली के लिए सुबह 5, 6, 7 एवं 8 बजे, भरतपुर से अलवर के लिए सुबह 5, 6, 7 एवं 7.30 बजे, भरतपुर से धौलपुर के लिए सुबह 5, 6, 7 एवं 8 बजे निजी बसों का संचालन होगा। इसके अलावा करौली से भरतपुर, अलवर से भरतपुर एवं धौलपुर से भरतपुर के लिए दोपहर 3.30, शाम 4 बजे, 4.30 बजे एवं 5 बजे बसें चलाई जाएंगी।

अभ्यर्थियों के सामने खुलेगा लिफाफा

अभ्यर्थीको परीक्षा केंद्र पर प्रवेश करते समय द्वि स्तरीय जांच से गुजरना होगा। एक पुलिस और दूसरी जांच परीक्षा केंद्र का आंतरिक दस्ता करेगा। पेपर के एक पैकेट में अलग अलग लिफाफों में बंद 24 प्रश्न पत्र होंगे। पेपर का पैकेट परीक्षा कक्ष में दो अभ्यर्थियों के सामने खोला जाएगा।

स्पेशल ट्रेन और बसें चलेंगी

पटवारीपरीक्षा को देखते हुए रेलवे 13 फरवरी को कोटा से भरतपुर के बीच स्पेशल ट्रेन चलाएगा। रेलवे के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक ने बताया कि स्पेशल ट्रेन 13 फरवरी को कोटा से शाम 4.30 बजे चलेगी, जो 5.45 पर सवाईमाधोपुर, शाम 6.50 पर गंगापुर सिटी, 7.26 बजे हिंडौनसिटी, रात 7.58 बजे बयाना रात 8.50 बजे भरतपुर पहुंचेगी। इसी प्रकार 13 फरवरी को ही रात 10 बजे यह ट्रेन भरतपुर से कोटा के लिए रवाना होगी। जो रात 10.30 बजे बयाना, 10.55 बजे हिंडौन सिटी, रात 11.40 बजे गंगापुर सिटी, 12.30 बजे सवाईमाधोपुर रात दो बजे कोटा पहुंचेगी। रेलवे स्टेशन पर स्पेशल ट्रेन के लिए बुकिंग शुरु हो गई है।

डेढ़ घंटे पूर्व प्रवेश : कलेक्टरने बताया कि परीक्षा के लिए डेढ़ घंटे पहले परीक्षार्थी को केंद्र में प्रवेश लेना होगा। इस दौरान अभ्यर्थी की त्रिस्तरीय जांच होगी। परीक्षा के दौरान बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड किया प्रोविजनल ई-प्रवेश पत्र अभ्यर्थी को साथ लाना होगा। इसके अलावा रंगीन फोटो, पहचान का एक अतिरिक्त फोटो युक्त दस्तावेज, आधार कार्ड, पैनकार्ड और वोटर आईडी आदि के साथ पारदर्शी बॉल पॉइंट पेन, हार्ड बोर्ड, गत्ता एवं क्लिप बोर्ड भी ला सकते हैं।

{ पेपरआउट नकल रोकने की पुख्ता व्यवस्था के तहत पेपर खोलते समय वीडियोग्राफी होगी।

{ परीक्षा केन्द्रों पर आंतरिक सतर्कता दल का गठन होगा। लगभग प्रत्येक 5 परीक्षा केन्द्रों पर सतर्कता दलों की भी नियुक्ति की जायेगी।

{ परीक्षा केन्द्र में किसी भी प्रकार की स्टेशनरी यथा-कागज का टुकड़ा, ज्योमेट्री बॉक्स, प्लास्टिक पाउच, केलकुलेटर, स्केल, पेन ड्राइव, रबर, लॉग टेबल, स्केनर, हैंड बैग, घड़ी, पर्स आदि नहीं ले जा सकेंगे। जूते, सैंडिल, चप्पल केंद्र से 10 मीटर दूर रखे जाएंगे।

खबरें और भी हैं...