दंगल में बराबरी पर छूटी आखिरी कुश्ती
बसंतपशु मेला एवं प्रदर्शनी में आयोजित कुश्ती दंगल में शुक्रवार को आखिरी कुश्ती दलवीर हाथी जघीना चंद्रवीर वैर के मध्य बराबरी पर रही। वहीं स्पेशल कुश्ती हरवीर गहनौली सहीराम राजगढ़ के मध्य हुई। इससे पूर्व कुश्ती दंगल में सौ से अधिक कुश्तियां हुईं। दंगल में भरत गहनौली, कलुआ रूपबास, भग्गो खिजूरी, हरवीर सिंह गहनौली, रतन मूडिया ने कुश्तियां जीती। दंगल के निर्णायक राजस्थान केसरी महावीर पहलवान, जिला खेल अधिकारी सत्यप्रकाश लुहाच, बाबूसिंह कोच, पवन पहलवान, गुलाबसिंह पहलवान, जगदीश पहलवान, कौशू पहलवान, धर्मवीर सिंह, मानसिंह कोच रहे। दंगल के मुख्य अतिथि विधायक बच्चू सिंह बंशीवाल रहे,जबकि अध्यक्षता एसडीएम सुनीता पंकज ने की। इस मौके पर सेवानिवृत आईएएस जेपी मीणा, सीओ जिला परिषद एलआर गूगरवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष धर्मसिंह चौधरी विशिष्ट अतिथि रहे। मेलाधिकारी शशिकांत शर्मा मेला कमेटी के सदस्यों ने दर्जनों पूर्व पहलवानों आखिरी कुश्ती के विजेताओं का नकद राशि देकर एवं साफा बांधकर सम्मान किया। वहीं प्रभारी डा. हेमंत शर्मा, पुलिस उपाधीक्षक बयाना राजेंद्र ओझा थानाधिकारी नेमीचंद, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक महेंद्र शर्मा मय जाब्ते के पल-पल की निगरानी रख रहे थे। इस मौके पर सरपंच राकेश भातरा, विक्रम शेखावत आदि उपस्थित थे।
रूपवास. दंगल में जोर आजमाइश करते पहलवान।