बयाना। जिला प्रमुख के लिए शनिवार को हुए चुनाव में भाजपा की बीना सिंह विजयी हुई हैं। उन्हें सभी 34 मत मिले। इस पद के लिये तीन उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र भरे थे, जिनमें से कांग्रेस प्रत्याशी मीना सिंह का नामांकन खारिज हो गया, जबकि भाजपा की ओर से नामांकन भरने वाली डा. सुलभा सिंह समय पर पर्चा वापस नहीं ले पाईं। इस कारण मतदान करना पड़ा।
जिला प्रमुख के पद के लिए पार्षद बीना सिंह डा. सुलभा सिंह ने भाजपा एवं मीना सिंह कांग्रेस से पर्चा भरा। नामांकन पत्रों की जांच में कांग्रेस की मीना सिंह का नामांकन पत्र खारिज हो गया। भाजपा द्वारा बीना सिंह को पार्टी प्रत्याशी घोषित किए जाने बाद डा. सुलभा सिंह को निर्दलीय प्रत्याशी घोषित कर दिया गया।
जिला निर्वाचन अधिकारी रवि जैन ने बताया कि मतदान में 37 जिला पार्षदों में से 35 ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। मतगणना में 34 मत भाजपा प्रत्याशी बीना सिंह को मिले जबकि एक मत खारिज कर दिया। नवनिर्वाचित जिला प्रमुख बीना सिंह को जिला निर्वाचन अधिकारी रवि जैन ने शपथ दिलाई।
इस मौके पर सांसद बहादुरसिंह, डा. जितेंद्रसिंह, डा. गुरु दीपसिंह, अरविंद पालसिंह, धीरेंद्रपालसिंह, सत्येंद्र पथैना सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे। बाद में समर्थकों ने जिला प्रमुख को फूलमालाओं से लाद दिया। जयकारे लगाए तथा ढोल नगाड़े के साथ प्रमुख मार्गों से जुलूस निकाला।
दो धड़ों में बंटी रही पार्टी, वीटो पावर काम में ली
इस माह हो सकती है जिला परिषद की बैठक
जिलाप्रमुख का निर्वाचन हो चुका है। रविवार को उप जिला प्रमुख का निर्वाचन होगा। इसमें सबसे पहले इसी माह में जिला परिषद की साधारण सभा की बैठक बुलाई जाएगी। क्योंकि बजट को लेकर भी चर्चा होनी है।
यह रहा खास
बसपा के पुष्पेंद्र वीरेंद्र ने कहा कि प्रदेश के आदेश पर भाजपा को वोट दिया।
बसपा, भाजपा कांग्रेस के प्रत्याशी एक साथ वोट डालने आए।
दो सदस्यों की वोट डलवाने के करीब पौन घंटे प्रयास किए, लेकिन वे नहीं आए।
उप जिला प्रमुख उप प्रधान के चुनाव आज
उपजिलाप्रमुख एवं उपप्रधान का चुनाव 8 फरवरी को होगा। उपजिला प्रमुख के लिए जिला परिषद में और उपप्रधान के लिए पंचायत समिति में बैठक रविवार को सुबह 10 बजे होगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी रवि जैन ने बताया कि दोनों पदों के लिए नामांकन पत्र सुबह 11 बजे तक भरे जाएंगे और सुबह 11.30 बजे नामांकन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी। नामांकन पत्र भरने वाले अभ्यर्थी दोपहर 1 बजे तक अपने नाम वापस ले सकेंगे। इसके तुरंत उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटन तथा शाम 3 बजे से 5 बजे तक मतदान होगा।
1. कांग्रेस को 11 से 13 सीटें बताईं थी, मिली ग्यारह सीटें।
2. निर्दलीयों को निर्णायक बताया था। रहे भी हैं यह बात अलग है इनके सहयोग से भाजपा के प्रधान बने हैं।
भास्कर नेमतदान के तुरंत मतदाताओं का रुझान जानकर पूर्वानुमान छापा था। इसमें बताया था कि निर्दलीय निर्णायक रहेंगे। शुक्रवार को जो परिणाम आए वे एग्जिट पोल के काफी करीब हैं। देखिए कैसे-
हमारी जिला प्रमुख संक्षिप्त परिचय
नाम> बीनासिंह, उम्र-50 वर्ष
शिक्षा> एमएसमाजशास्त्र, संपत्ति-आठ करोड़ रुपए
निवासी> गांवपिदावली, फिलहाल दिल्ली में रह रही हैं, विहिप से जुड़ाव, पति डा. जितेंद्रसिंह भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य एवं बयाना के पूर्व प्रधान रहे हैं।
भरतपुर। पति के साथ विजय चिन्ह बनाती जिला प्रमुख बीना सिंह।
भरतपुर। जीत की घोषणा होने के बाद जुलूस निकालते भाजपा कार्यकर्ता। साथ हैं सांसद बहादुर सिंह कोली अन्य।
जिले की सत्रहवीं जिला प्रमुख बनने के तुरंत बाद कार्यकर्ताओं से घिरीं बीना सिंह। उत्साह से भरी हुईं। ‘भास्कर’ के सवाल पर मुस्कुराते हुए बोलीं-अब जनता के सपनों को पूरा करने में जुटना है। ‘स्वच्छता अभियान’ हमारी प्राथमिकता होगी, इसे जन-आंदोलन बनाएंगे। इसकी शुरुआत जिला परिषद से की जाएगी। उन्होंने पति डॉ.जितेंद्रसिंह के साथ विजय चिन्ह बनाकर खुशी का इजहार भी किया
जीत के तुरंत बाद बीनासिंह से बातचीत
37 पार्षदों में से 35 ने डाले वोट, बीना सिंह को 34 मिले।
भाजपा की बीना जिला प्रमुख
सबसे सटीक, सबसे विश्वसनीय
बहुमत के बावजूद दिनभर पाॅलिटिकल ड्रामा
वंदना भाजपा कुम्हेर, लक्ष्मी भाजपा रूपवास
गीता कुमारी भाजपा पहाड़ी
गायत्री देवी भाजपा डीग
रूपादेवी भाजपा नगर
सीमा गुर्जर कांग्रेस वैर
डिंपलसिंह भाजपा
नदबई
कमलेश भाजपा
कामां
प्रतिभा कांग्रेस
सेवर, सुमन गुर्जर भाजपा, बयाना।