पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बयाना में भाजपा की सुमन गुर्जर ने बाजी मारी

बयाना में भाजपा की सुमन गुर्जर ने बाजी मारी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बयाना. बयानापंचायत समिति प्रधान पद पर भाजपा की सुमन गुर्जर विजयी रही।

भाजपा प्रत्याशी सुमन गुर्जर ने कांग्रेस उम्मीदवार हर्षा तिवारी पर 5 मतों से हराया। एसडीएम बृजेन्द्र ओसवाल ने बताया कि 23 वोट में से सुमन को 14 तथा हर्षा को 9 मत प्राप्त हुए। एसडीएम ने प्रधान सुमन गुर्जर को पद गोपनीयता की शपथ दिलाई। प्रधान सुमन सुमन गुर्जर ने बताया कि उनकी प्राथमिकता गांवों को विकास की मुख्य धारा से जोडऩा है। इसके लिए पूरे क्षेत्र में विकास के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे।

परिचय:प्रधानसुमन गुर्जर, उम्र 34 साल, शिक्षा स्नातक, व्यवसाय खनन, श्वसुर देवीसिंह बुडवार बयाना कृषि उपज मंडी के चेयरमैन हैं। सास सम्पत्ति देवी पूर्व में जिला परिषद सदस्य तथा तरसूमा से तीन बार सरपंच रह चुकी हैं।