पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आधी आबादी का पूरी पंचायत समितियों पर कब्जा

आधी आबादी का पूरी पंचायत समितियों पर कब्जा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बयाना। पंचायत चुनाव के तहत शनिवार जिले की 10 पंचायत समितियों में प्रधान पद के चुनाव हुए। इनमें सभी 10 पंचायत समितियों में प्रधान पद पर महिलाएं चुनी गईं।

नदबई में भाजपा की डिंपल

नदबई. पंचायतसमिति नदबई की प्रधान भाजपा की डिंपल सिंह चुनी गई। डिंपल सिंह को 10 वोट मिले तथा निर्दलीय भूपेंद्र सिंह नौ वोट मिले। एक वोट से भाजपा प्रत्याशी डिंपल सिंह को विजयी घोषित किया गया।

इस मौके पर प्रधान डिंपल सिंह ने कहा कि क्षेत्र का विकास कराना मेरी प्राथमिकता रहेगी।

परिचय:प्रधानडिंपल सिंह, शिक्षा बीए, उम्र 41 साल, व्यवसाय पेट्रोल पंप प्रोपर्टी, राजनीतिक बेक ग्राउंड पहले भी पंचायत चुनाव लड़ चुकी हैं।

डीग में भाजपा की गायत्री

डीग. पंचायतसमिति डीग में प्रधान पद पर गायत्री देवी विजयी रहीं। उन्हें पांच वोटों से विजयी घोषित किया गया। गायत्री देवी को 12 तथा मुन्द्रेश को 7 वोट मिले, जबकि नीतू सिंह को कोई मत नहीं मिला। इस मौके पर प्रधान गायत्री देवी ने कहा कि क्षेत्र के समुचित विकास के लिए काम किया जाएगा।

कुम्हेर में भाजपा की वंदना

कुम्हेर. कुम्हेर पंचायत समिति के प्रधान पद पर भाजपा की वंदना कुमारी विजयी घोषित की गई। रिटर्निंग अधिकारी मोहनसिंह चारण ने बताया कि भाजपा की वंदना कुमारी और निर्दलीय कविता सिंह ने नामांकन दाखिल किया।
चुनाव में 19 सदस्यों ने मतदान किया, जिसमें वंदना कुमारी को 17 तथा कविता सिंह को 2 मत मिले। इस पर वंदना कुमारी को 15 मतों से विजय घोषित किया गया। प्रधान वंदना कुमारी ने बताया कि क्षेत्र का विकास कराना और स्वच्छता अभियान चलाना प्राथमिकता रहेगा।

परिचय: प्रधानवंदना कुमारी, उम्र 30 साल, निवासी अस्तावन, शिक्षा बीए, पति मनोज कुमार सिंह निवर्तमान प्रधान हैं।

नगर में भाजपा की रूपा

नगर. पंचायतसमिति के प्रधान पद पर भाजपा की रूपा देवी निर्विरोध निर्वाचित घोषित की गई हैं। रिटर्निंग अधिकारी हेमराज परिड़वाल ने बताया कि रूपा देवी ने भाजपा के सिंबल पर पर्चा भरा था। कोई और प्रत्याशी नहीं होने पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।
प्रधान रूपा देवी ने कहा कि स्वच्छता के प्रति जागरूकता के लिए अभियान चलाएंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की व्यवस्था में सुधार करेंगे। इस अवसर पर विधायक अनीता सिंह, परिचय:प्रधानरूपा देवी, उम्र 25 वर्ष, शिक्षा दसवीं, निवासी नौगांवा।

कामां में भाजपा की कमलेश

कामां. कामां पंचायत समिति प्रधान पर भाजपा प्रत्याशी कमलेश विजयी हुई। निर्वाचन अधिकारी बल्देव राम चौधरी ने बताया कि भाजपा की कमलेश निर्दलीय सुनीता ने नामांकन भरा। चुनाव में 25 सदस्यों ने मतदान किया।
जिसमें कमलेश भाजपा को 18 मत तथा निर्दलीय सुनीता को 7 मत प्राप्त हुए। कमलेश 7 वोट से विजयी घोषित किया गया। प्रधान कमलेश ने कहा कि भाजपा कि रीति-नीति के अनुसार क्षेत्र का विकास कार्य करना तथा प्रधानमंत्री के सफाई अभियान को बढावा दूंगी।

परिचय:प्रधानकमलेश, आयु 30 वर्ष, शिक्षा 10वीं

रूपवास में भाजपा की लक्ष्मी

रूपवास. रूपवासपंचायत समिति में प्रधान पद पर भाजपा की लक्ष्मी राजावत को निर्विरोध चुना गया। एसडीएम संतोष मीणा ने बताया कि प्रधान पद के लिए लक्ष्मी राजावत जीतेंद्र सिंह ने नामांकन दाखिल किया, लेकिन जीतेंद्र सिंह ने नाम वापस ले लिया। इस पर लक्ष्मीदेवी को निर्विरोध प्रधान घोषित कर शपथ दिलाई। प्रधान लक्ष्मीदेवी ने कहा गांवों का विकास कराना एवं पंचायती राज कानून को सशक्त बनाना प्राथमिकता रहेगी। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष भानुप्रतापसिंह, पूर्व प्रधान सालिगराम आदि उपस्थित थे।

परिचय:प्रधानलक्ष्मीदेवी राजावत, शिक्षा एमए, आयु 47 साल, निवासी इब्राहिमपुर, जेठ भानुप्रतापसिंह राजावत भाजपा के जिलाध्यक्ष हैं। पति अलवेंद्रसिंह बयाना विधानसभा का चुनाव लड़ चुके हैं।

पहाड़ी में भाजपा की गीता

पहाड़ी. पंचायत समिति पहाड़ी के प्रधान पद पर भाजपा की गीता कुमारी ने जीत हासिल की। निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि भाजपा की गीता कुमारी तथा निर्दलीय रामकिशन ने फार्म भरा जिसमें गीता कुमारी को 29 मतों में से 21 मत हासिल हुए, जबकि रामकिशन को 8 मत मिले। इस पर 13 मतों से गीता को विजयी घोषित किया गया। प्रधान गीता कुमारी ने कहा कि स्वच्छता और महिला शिक्षा को बढ़ावा देने के साथ-साथ विकास कार्य को प्राथमिकता दी जाएगी।

बयाना. चुनाव के दौरान परिणाम की इंतजार में बैठे लोग।
नगर. प्रधान पद के चुनाव के दौरान पंचायत समिति के बाहर जुटे समर्थक।