जनविरोधी नीतियों को होगा विरोध
बयाना| बसस्टैंड रोड स्थित फार्म हाउस पर कांग्रेस के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष शेरसिंह सूपा का कार्यकर्ताओं की ओर से साफा बांधकर माल्यार्पण कर अभिनंदन किया। इस मौके सूपा ने कहा कि आमजन एवं किसानों की समस्याओं तथा सरकार की जनविरोधी नीतियों को लेकर संघर्ष किया जाएगा। इस मौके पूर्व विधायक निर्भय लाल, पार्षद गौरव शर्मा, सुभाष कसाना, स्वरुपचंद कौशिक, मोहन मिश्रा, मिट्ठन टेलर, पार्षद रविकांत गोयल सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।