मेधावी छात्राओं का किया अभिनंदन
कस्बेके आदर्श नगर स्थित सरस्वती कन्या महाविद्यालय में सांस्कृतिक एवं अभिनंदन समारोह पालिकाध्यक्ष मीना जाटव के मुख्यातिथ्य में आयोजित किया गया। अध्यक्षता मातृ शक्ति विचार मंच संयोजक डॉ. ऋतु बनावत ने की।
विशिष्ट अतिथि भाजयुमो के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष ऋषि बंसल, ब्रह्मनाद संयोजक डॉ. प्रवीण शास्त्री सालाबाद सरपंच विजयभान सिंह थे। कार्यक्रम में अतिथियों ने कॉलेज स्तर पर अव्वल रही छात्राओं कृष्णा कुमारी, आरजू प्रियंका का स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में कॉलेज की छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिथियों ने छात्राओं से आत्मनिर्भर बनकर देश समाज के विकास में अपना योगदान देने का आह्वान किया। वहीं संचार तकनीक क्षेत्र में आई नवीन विधाओं का सकारात्मक दिशा में इस्तेमाल करने की बात कही। इस मौके पर कॉलेज निदेशक मधुबन सिंह, प्राचार्य डॉ अरूण शर्मा, भाजयुमो अध्यक्ष सुनील कटारा आदि मौजूद रहे। संचालन बृजेश सिंघाड़ा ने किया।
बयाना. कॉलेज के कार्यक्रम में मेधावी छात्राओं को स्मृति चिन्ह प्रदान करते अतिथि।