बयाना नपा में 10.80 करोड़ का बजट पारित
नगरपालिका की बैठक सोमवार को पालिकाध्यक्ष प्रवेश चौधरी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सर्वसम्मति से आगामी वित्तीय वर्ष के लिए 10 करोड़ 80 लाख 48 हजार का बजट पारित किया गया।
इसके अलावा कन्वर्जन प्रक्रिया शुरू करने, तीन कर्मचारियों महेन्द्र शर्मा, अमरसिंह धाकड़ दीनदयाल को पदोन्नत करने, मल वाहन की दर निर्धारित करने, लावारिस शवों के अंतिम संस्कार की राशि ढाई हजार से बढ़ा कर तीन हजार करने के साथ ही सामाजिक संगठन ओम मानव सेवा समिति को जिम्मेदारी सौंप कर इसका भुगतान करने का निर्णय लिया गया। बैठक में पार्षद सुनीता गुप्ता ने शहर में बंदरों के आतंक को देखते हुए इन्हें पकड़वाने, कन्वर्जन शुदा कॉलोनियों में विकास कार्य कराने, शहर की ड्रेनेज सिस्टम को सही कराने, सफाई रोड लाइट व्यवस्था को दुरूस्त कराने सहित कई अन्य मांगे रखी। इस मौके पर ईओ निर्भय सिंह, पालिका उपाध्यक्ष बबली शर्मा, पार्षद सुमन शर्मा, कुमर सिंह गुर्जर, ओए राजेंद्र गुप्ता आदि मौजूद थे।