पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विकास के लिए बनेगा एक्शन प्लान

विकास के लिए बनेगा एक्शन प्लान

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंचायतसमिति की नवनिर्वाचित प्रधान सुमन बुढ़वार ने सोमवार को समिति परिसर स्थित कार्यालय में पदभार संभाल लिया। विकास अधिकारी देवसिंह लोधा ने प्रधान बुढ़वार को पदभार संभलवाया।

इस मौके पर प्रधान बुढ़वार ने कहा कि बिना भेदभाव के सभी ग्राम पंचायतों में समान रूप से विकास कार्य कराए जाएंगे। इसके लिए शीघ्र ही पंचायतराज जनप्रतिनिधियों की बैठक बुला कर एक्शन प्लान तैयार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जन कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी, ताकि अधिक से अधिक लोगों को योजनाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने गांवों में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छ पेयजल सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं के विकास की बात कही। प्रधान ने कार्यालय के विभिन्न प्रकोष्ठों का अवलोकन कर कर्मचारियों से कार्यप्रणाली की जानकारी ली। इस मौके पर कृषि मंडी चेयरमैन देवीसिंह, श्रीराम बैंसला, भूरा भगत, दीवान शेरगढ़, मंडी उपाध्यक्ष प्रेमप्रकाश आदि मौजूद थे।

कामां.पंचायतसमिति की नवनिर्वाचित प्रधान कमलेश कुमारी ने सोमवार को कार्यभार संभाल लिया। इस मौके पर विकास अधिकारी केके जैमन ने कमलेश कुमारी को विधिवत रूप से आवश्यक पत्रावलियों पर हस्ताक्षर करा पदभार ग्रहण कराया। बाद में प्रधान कक्ष में आयोजित बैठक में बोलते प्रधान ने कहा कि कार्य में लापरवाही भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस अवसर पर उपप्रधान बुधराम यादव, बीईईओ मनोज खुराना, राजस्थान केसरी हाथी पहलवान, भाजपा अली हुसैन, निहाल मीणा, विजय गुर्जर, किशोर तिवाडी, भीम सिंह गुर्जर, रामजीलाल, टेक चन्द शर्मा, गुलाबसिंह भाटी, प्रकाश फौजदार आदि मौजूद रहे।

नगर.नवनिर्वाचितरूपा गुर्जर ने नगर पंचायत समिति के प्रधान पद का सेामवार को कार्यभार संभाल लिया। रमेश चन्द लवानिया ने वैदिक मंत्रोच्चारों के साथ देव पूजन कराया। इस मौके पर प्रधान रूपा गुर्जर ने कहा कि सभी सदस्यों के सहयोग से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली, पानी सड़क आदि समस्याओं को दूर करने के प्रयास किए जाएंगे। साथ ही उन्होंने राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं को पूरी पारदर्शिता के साथ चलाने का संकल्प व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान विकास अधिकारी शिवराम मीणा सहित अन्य कर्मचारियों ने परिचय देकर प्रधान का स्वागत किया। इस अवसर पर शीशराम मोराका, सरपंच नोमान खां, मुकट गुर्जर, देवी सिंह, जल्ला राम, सतीश गर्ग, जीत सिंह, रत्ती सारंगपुर, गजराज सिंह, मदनमोहन, ज्ञानाराम आदि मौजूद रहे।

कामां. कार्यभार संभालने के दौरान हस्ताक्षर करती प्रधान।

नगर. कार्यभार ग्रहण करती नव निर्वाचित प्रधान रूपा गुर्जर।

बयाना. पदभार संभालती प्रधान सुमन।