पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आवारा जानवरों के घूमने पर रोक की मांग

आवारा जानवरों के घूमने पर रोक की मांग

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बयाना| वकीलोंने सोमवार को नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंप कर कचहरी परिसर में आवारा जानवरों के विचरण पर रोक लगाने की मांग की।

ज्ञापन में वकीलों ने बताया कि परिसर में सुअर, कुत्ते, गधे दिनभर घूमते रहते हैं। ये जानवर कई बार वकीलों के चेम्बरों में घुस कर आवश्यक दस्तावेजों को नुकसान पहुंचाते हैं तथा बाइकों पर लगे थैलों को फाड़ कर गंदगी फैला देते हैं। ज्ञापन में कचहरी परिसर में स्थाई सफाई कर्मचारी नियुक्त करने तथा आवारा जानवरों के घूमने पर रोक लगवाने की मांग की गई। ज्ञापन देने वालों में सुंदर शर्मा, दीपू पाराशर, नीरज उपाध्याय, नरेन्द्रसिंह आदि थे।