पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिस स्कूल में डीएम पहुंचे, उसमें बच्चे बजाते हैं घंटी

जिस स्कूल में डीएम पहुंचे, उसमें बच्चे बजाते हैं घंटी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिक्षासंबलन अभियान के तहत गुरुवार को गांव मलाह स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में कलेक्टर रवि जैन निरीक्षण करने पहुंचे। इस स्कूल में प्रतिदिन बच्चे घंटी बजाते हैं।

कलेक्टर के पहुंचने से पांच मिनट पहले ही पीरियड लगने की घंटी बजाने के लिए बच्चे को भेजा गया। अचानक कलेक्टर आने की खबर सुनकर बच्चों को कक्षा कक्ष में बैठाया गया। इससे मामला कलेक्टर की नजर में आने से रह गया।

रुदावल.बीईईओअमरसिंह ने राजकीय माध्यमिक विद्यालय मुढ़ेरा का निरीक्षण किया। वहां पांचवीं के बच्चें हिंदी तक नहीं पढ़ पाए एवं गृहकार्य में गलतियां मिली। आरपी तोरनसिंह ने नगला शीर स्कूल का निरीक्षण किया। अंग्रेजी में बच्चे कमजोर मिले। एबीईईओ गोरधनसिंह ने कारई, गुलाबचंद ने सैमरामाफी, सुरेश पंवार ने नगला भोला एवं सत्यवीरसिंह ने शेरीकला स्कूल का निरीक्षण किया।

रूपवास.रामाविदौलतगढ का रमसा के एडीपीसी लखनपालसिंह ने निरीक्षण किया। जांच में सातवीं आठवीं कक्षा के बच्चे हिंदी अंग्रेजी की किताब को नहीं पढ़ पाए। विकास अधिकारी रामप्रकाश गालब ने राप्रावि नगला निरंजन एबीईईओ गोर्धनसिंह ने राउप्रावि कारई का निरीक्षण किया।

बयाना.एसडीएमबृजेन्द्र ओसवाल ने राउमावि कनावर का निरीक्षण किया। निरीक्षण में बच्चे हिन्दी अंग्रेजी की किताबें पढ़ने में झिझकते नजर आए। एबीईओ राकेश गोयल ने नगला बृजलाल स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। एबीईओ केदार गुप्ता ने नगला ज्ञानी के उच्च प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया।

बयाना . कनावर के राउमावि में किताब पढ़वाते एसडीएम।

रूपवास. छात्रा से जानकारी लेते अधिकारी।